होम / दुर्ग-भिलाई / नगर निगम दुर्ग की विशेष सामान्य सभा कल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर होगी चर्चा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की विशेष सामान्य सभा का आयोजन 05 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे निगम मुख्यालय स्थित श्रद्धेय माननीय मोतीलाल वोरा सभागार में किया जाएगा।
निगम प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 1 अप्रैल 2026 से लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा 4-स्ट्रीम अपशिष्ट पृथक्करण व्यवस्था को लागू करने तथा इससे जुड़े विभिन्न आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लेना रहेगा।
बताया गया है कि नए नियमों के तहत शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अपशिष्ट पृथक्करण को बढ़ावा दिया जाएगा। विशेष सामान्य सभा में इस व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी।
नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में लिए गए निर्णयों का शहर की स्वच्छता व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.