दुर्ग-भिलाई

बिना बिल्डिंग परमिशन नहीं मिलेगा नया नल कनेक्शन: महापौर अलका बाघमार

42703062026140505whatsappimage2026-06-03at7.34.05pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक की जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए महापौर अलका बाघमार ने डाटा सेंटर में बैठक ली। बैठक में एमआईसी सदस्य, संबंधित वार्डों के पार्षद एवं निगम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वार्डवार समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की प्रमुख समस्याओं को सामने रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग, सुलभ शौचालयों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा नालियों की नियमित सफाई की मांग उठाई।
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना बिल्डिंग परमिशन किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में निजी नल कनेक्शन होने के बावजूद सार्वजनिक नल चालू हैं, जिससे पानी की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
महापौर ने कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए और कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित पार्षदों को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सड़क सीमा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा शहर के मुख्य मार्गों सहित सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल, गोविंद्र देवांगन, रंजीता पाटिल, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मोहमद सलीम सिद्दीकी तथा सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.