दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 की रात करीब 9 बजे ग्राम मोहंदी के खाननाडी क्षेत्र में मृतक नीलकंठ साहू और उसकी पत्नी सावित्री साहू के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि नीलकंठ ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके सिर पर चोट पहुंचाई थी। इसी बात से नाराज होकर राजेश वर्मा और अमर सिंह यादव ने नीलकंठ से विवाद किया।
विवाद के दौरान आरोपी राजेश वर्मा ने डंडे से तथा अमर सिंह यादव ने हाथ-मुक्कों से नीलकंठ साहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में नीलकंठ के सिर, सीने, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल नीलकंठ की हालत बिगड़ने पर उसकी मृत्यु 2 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे हो गई।
मृतक की पत्नी सावित्री साहू की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 291/2026 दर्ज किया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश वर्मा (50 वर्ष), निवासी इंद्रा पारा, पुरानी भिलाई तथा अमर सिंह यादव (45 वर्ष), निवासी ग्राम मोहंदी बांधापार, पुरानी भिलाई शामिल हैं। दोनों को 3 जून को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.