ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाने मंत्री गजेन्द्र यादव के साथ जिला प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण

86502062026135557whatsappimage2026-06-02at6.47.08pm.jpeg

-नवीन कंपोजिट बिल्डिंग बनेगी सुशासन, पारदर्शिता और आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था का नया केंद्र

Image after paragraph

दुर्ग। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा दुर्ग जिला मुख्यालय में नवीन कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण की गई घोषणा को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल हुई। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के साथ कलेक्टर अभिजीत सिंह, पीडब्ल्यूडी, अपर कलेक्टर, एसडीएम तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
सुबह लगभग 10 बजे से एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं अधिकारियों ने कलेक्टरेट परिसर का पैदल भ्रमण कर वर्तमान भवनों, पार्किंग व्यवस्था, भू-अभिलेख कार्यालय, निर्वाचन शाखा, एनआईसी, विभिन्न विभागीय कार्यालयों तथा उपलब्ध भूमि का बारीकी से अवलोकन किये। इस दौरान अधिकारियों ने नवीन कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भवन में सभी विभागों के कार्यालयों को एकीकृत रूप से स्थापित करने, आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीटिंग हॉल, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, सुव्यवस्थित प्रवेश द्वार, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, डिजिटल प्रशासनिक व्यवस्था तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने कहा गया।

Image after paragraph

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्टरेट परिसर में संचालित सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भवन का ड्राइंग एवं डिजाइन तैयार किया जाए। उन्होंने शीघ्र विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर शासन को प्रस्तुत करने तथा निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की मंशा के अनुरूप दुर्ग में बनने वाली यह नवीन कंपोजिट बिल्डिंग केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं होगी, बल्कि आने वाले कई दशकों तक सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधा का सशक्त केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के एक ही परिसर में संचालित होने से आम नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा प्रशासनिक कार्यों में भी अधिक समन्वय और गति आएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में दुर्ग निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आईटी पार्क, इंडोर स्विमिंग पूल, अधोसंरचना विकास कार्यों के बाद अब आधुनिक कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण दुर्ग को एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक प्रशासनिक शहर के रूप में नई पहचान प्रदान करेगा। यह भवन विकसित हो रहे नए दुर्ग की पहचान और सुशासन का प्रतीक बनेगा।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित निर्माण कार्य के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए तथा निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने पर चर्चा किये।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.