ब्रेकिंग

विधायक ललित चंद्राकर की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, समर्थकों ने बताया धैर्य और सादगी का प्रतीक

43701062026131920lalit03.jpg

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर की कार्यशैली और व्यवहार एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हें कभी आक्रोशित या उग्र होते नहीं देखा गया। वे हमेशा शांत स्वभाव के साथ संगठन और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक बनने के बाद भी ललित चंद्राकर का व्यवहार नहीं बदला है। वे आज भी आम कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहजता से मिलते हैं तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में उन्हें स्नेहपूर्वक “दाऊ जी” कहकर संबोधित किया जाता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में रहा, जिसमें एक अधिकारी कार्यकर्ताओं से तीखी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि विधायक ललित चंद्राकर मौन खड़े नजर आए। इस वीडियो को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि उनके समर्थकों का कहना है कि कार्यक्रम सुशासन से जुड़ा था और विधायक ने परिस्थितियों को देखते हुए संयम और धैर्य का परिचय दिया। उनका मानना है कि सार्वजनिक मंच पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने समय को निर्णय लेने का अवसर दिया।
समर्थकों के अनुसार बाद की प्रशासनिक कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि के रूप में ललित चंद्राकर ने संयमित और जिम्मेदार भूमिका निभाई। उनका कहना है कि राजनीति में धैर्य, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा को प्राथमिकता देना ही उनकी पहचान रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई लोगों ने उनकी शांत कार्यशैली को कम आंकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने चुनावी मैदान में मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विधायक बनने के बाद भी वे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सक्रिय बने हुए हैं।
क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ललित चंद्राकर की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सहज उपलब्धता और विनम्रता है। उनका मानना है कि नेतृत्व केवल आक्रामकता से नहीं, बल्कि धैर्य, संवाद और सही समय पर लिए गए निर्णयों से भी स्थापित होता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.