स्वास्थ्य

स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के सरल सूत्र बताए, यौगिक नृत्य ने ध्यान खींचा लोगों का

19501062026121433whatsappimage2026-06-01at5.40.23pm.jpeg

-तीन दिवसीय निःशुल्क योग एवं पंचकर्म चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का समापन

Image after paragraph

भिलाई। स्वामी रामदेव के शिष्य एवं पतंजलि योग समिति के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क योग एवं पंचकर्म चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में एक हजार से अधिक शिविरार्थियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के लिए निर्धारित योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास भी कराया गया।
अपने उद्बोधन में स्वामी परमार्थ देव ने योगाभ्यास कराते हुए भोजन के गुण, भोजन करने की सही पद्धति, दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के सरल सूत्रों को अत्यंत सहज एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया।
शिविर के दौरान गुरुकुल समर कैंप के बच्चों ने यौगिक नृत्य एवं श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। स्वामी परमार्थ देव ने आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान, सक्षम एवं राष्ट्रनिष्ठ बनाने के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़ने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सांसद विजय बघेल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में योग को तहसील एवं ग्राम स्तर तक पहुँचाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ दिलाने हेतु कार्ययोजना बनाकर उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए तत्पर हैं।
स्वामी परमार्थ देव ने आगामी 28 जून से प्रारंभ हो रहे 25 दिवसीय सहयोगी योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अधिकाधिक लोगों को पंजीयन कराने एवं योग के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान 102 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु अपनी रुचि व्यक्त करते हुए पंजीयन कराया।
इस अवसर पर संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मनोज पाणिग्रही (राज्य प्रभारी, पतंजलि योग समिति), तिलक साव (राज्य कार्यकारिणी सदस्य) एवं कमलेश सोनी (सह-राज्य प्रभारी) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
स्वामी परमार्थ देव ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। शिविर के पश्चात स्वामी परमार्थ देव ने जिला कार्यकारिणी की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की रूपरेखा तैयार की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
तीन दिवसीय आयोजन की सफलता में अनूप बंसल (सह-राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास), जयंत विष्णु भारती (राज्य प्रभारी, युवा भारत) तथा नरेंद्र पटेल (जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में तिजऊ राम साहू, श्री बिसेन, राजेश तिवारी, शंभू कुशवाहा, शत्रुघ्न साहू, श्रीनिवास राव, बलवंत सिंह, सुमन भारती, अनामिका पुरी, ओमना, मोहिनी, दीक्षा, सुधा सोनी, गजेंद्र पाटिल, श्रीमती पाटिल, जागेश्वर साहू, मुरलीधर साहू, शारदा साहू, विमला राय, बसंत वर्मा, आर.पी. शर्मा, आरती शर्मा, मेजर सिंह तथा मनसा कॉलेज की पूरी टीम सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में प्रदीप सिंह, महेश वर्मा, श्रुति डोके, भोजराज, शारदा गुप्ता, निशु पांडे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल समापन अवसर पर स्वामी परमार्थ देव ने गुरु कार्य में समर्पित सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए आशीर्वाद दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.