.jpeg)
दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत 55 प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान खुले में शराब पीने, अड्डेबाजी करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत दर्ज 55 प्रकरणों में छावनी अनुभाग में 22, भिलाई नगर अनुभाग में 18, दुर्ग अनुभाग में 8 तथा धमधा अनुभाग में 7 प्रकरण शामिल हैं। सभी मामलों में 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि के समय अनावश्यक भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों, डायल-112 स्टाफ तथा अन्य पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.