होम / बड़ी ख़बरें / पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन की पुण्य तिथि पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान
बड़ी ख़बरें
भिलाई । पंडवानी के अमर गायक श्रद्धेय झाड़ू राम देवांगन की पुण्य तिथि के अवसर पर 14 जून 2026 रविवार को जिला स्तरीय सभी समाज के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं के सम्मान का कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम, केम्प 2, भिलाई में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है। दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा अयोजित इस सम्मान समारोह के बारे में जिला अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन ने बताया की गत वर्षो की भांति, इस वर्ष भी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों तथा राज्य स्तरीय खेल कूद, विविध कला, और अन्य विधाओं में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले सभी समाज के प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित अहर्ता प्राप्त विद्यार्थी अपने 10वीं/ 12वीं की मार्कशीट की कॉपी के साथ, अपना पासपोर्ट साइज फोटो (प्रशस्ति पत्र पर लगाने हेतु), अभिभावक का नाम, विद्यालय का नाम तथा व्हाट्स एप नंबर सहित भेज सकते हैं। प्रविष्ठियां भेजने हेतु 10 वीं व्हाट्सएप नंबर 9243506577 राजेंद्र लिमजे, तथा 12वीं व्हाट्सएप 9243881153 पुरानिक राम देवांगन को 5 जून तक भेज सकते है। सम्मान समारोह में शाला गणवेश की अनिवार्यता नहीं है, विद्यार्थी सामान्य शालीन परिधान में उपस्थित हो सकते हैं। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकेंगे. कार्यक्रम स्थल पर दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी।
दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थीगण और उनके अभिभावक तथा सामजिक जन भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.