-खुले में 2 दिन से पड़े शव जवाबदारी से भाग रहे जिम्मेदार - धीरज बाकलीवाल

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में मोर्चरी में दो मोर्चरी फ्रीजर कैबिनेट है जिसमें एक कैबिनेट में 4 शव रखे जाते हैं । दोनों में 4/4 कुल 8 शव रखने की क्षमता थी लेकिन पिछले 5 महीना से 1 फ्रीजर कैबिनेट बंद खराब है , जिसका चार माह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने ज्ञापन देकर दूसरे फ्रीजर कैबिनेट को भी चालू करने की मांग की थी , जो अब तक चालू नहीं हुआ जिसके कारण आज भी कई शव गर्मी में फ्रीजर के बाहर पड़े हुवे थे और उनमें लगातार गर्मी के कारण दुर्गंध तक आ रही। जिसे आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर इस गंभीर समस्या को निराकरण करते हुए जल्द ही नया फ्रीजर कैबिनेट लगाने की मांग की है और उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेट टाइम दिया है कि अगर 15 दिन में उसका निराकरण नहीं हुआ रमजान को परेशानी होती रही तो कांग्रेस जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पूरी तरह अव्यवस्था है । चार माह पूर्व ज्ञापन देने के बाद भी अब तक फ्रीजर कैबिनेट की व्यवस्था नहीं की गई और प्रबंधन द्वारा रेड क्रॉस पर जिम्मेदारी डालना अपनी जिम्मेदारी को आम जन की बहुत गंभीर अनदेखी है, मोर्चरी में ऐसी हालत है कि परिजन भी अंदर नहीं जा पा रहे , शवों को गर्मी में खुला रखना जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही है। आज जिला अस्पताल को अल्टीमेटम दिया गया है 15 दिन में अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगा। धीरज बाकलीवाल ने सिविल सर्जन डॉक्टर आशिशियन मिंज को अस्पताल में अन्य समस्याओं को भी जल्द निराकरण करने की मांग की।
सिविल सर्जन कार्यालय के प्रदर्शन में धीरज बाकलीवाल, दुष्यंत देवांगन, निगम के प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले,राय सिंह ढिकोला, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा अजय शर्मा ,सुशील भारद्वाज सुनीत घोष, आयुष शर्मा चंद्रमोहन गभने,दीपक जैन,चिराग शर्मा निकिता मिलिंद , हेमा साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.