
दुर्ग/भिलाई। प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था “आरंभ” दुर्ग-भिलाई (छत्तीसगढ़) द्वारा 31 मई रविवार को एक गरिमामय एवं भावनात्मक साहित्यिक पुस्तक विमोचन समारोह तथा काव्य-पाठ एवं साहित्यिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रगति नगर, रिसाली, भिलाई स्थित समायरा इन होटल में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इनमें प्रकाश चंद्र मंडल की पुस्तक “अभी बहुत सा सफर तय करना बाकी है” तथा सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ की कृति “सृजन पल का काव्यकुंड” शामिल हैं। यह आयोजन साहित्य-साधना, संवेदना, सम्मान एवं सांस्कृतिक आत्मीयता का अनूठा उत्सव माना जा रहा है।
प्रथम सत्र : पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक
इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश पांडे (अध्यक्ष, खादी एवं ग्राम उद्योग, कैबिनेट मंत्री दर्जा) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ रत्न डॉक्टर शिरोमणि माथुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, रजिस्ट्रार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे।
इस सत्र की संचालिका डॉ. रजनी नेल्सन एवं सहसंचालिका श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ की पुस्तक “सृजन पल का काव्यकुंड” की समीक्षा आचार्य डॉ. अजय आर्य द्वारा की जाएगी, वहीं प्रकाश चंद्र मंडल की पुस्तक “अभी बहुत सा सफर तय करना बाकी है” की समीक्षा श्रीमती सरला शर्मा द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
द्वितीय सत्र : काव्य-पाठ एवं साहित्यिक संध्या दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुशील चंद्राकर, कुलाधिपति, भारती विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. परदेशी राम वर्मा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अब्दुल वहीद खान, सेवानिवृत्त उप वनमंडल अधिकारी शामिल होंगे।
इस सत्र की संचालिका नूरसब्बा खान एवं सहसंचालिका दीप्ति श्रीवास्तव रहेंगी।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि सम्मान, पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा, साहित्यिक उद्बोधन, सम्मान समारोह, काव्य-पाठ एवं स्मृति-चिह्न भेंट जैसे अनेक आकर्षण रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.