दुर्ग। भीषण गर्मी और 45 से 46 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं यातायात पुलिस के जवान चिलचिलाती धूप में भी अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। इसी दौरान यातायात पुलिस दुर्ग की महिला नव आरक्षक ने मानवता की मिसाल पेश कर लोगों का दिल जीत लिया।
जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को राजेंद्र पार्क चौक दुर्ग में ड्यूटी पर तैनात महिला नव आरक्षक केशर साहू ने एक वृद्ध महिला को प्यास से व्याकुल अवस्था में देखा। वृद्ध महिला की हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने पास उपलब्ध पानी से महिला की प्यास बुझाई और राहत पहुंचाई।
महिला आरक्षक के इस मानवीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रही है।
यातायात पुलिस दुर्ग लगातार भीषण गर्मी के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रही है। ऐसे कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस जवान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में स्वयं सुरक्षित रहें, पर्याप्त पानी पीते रहें तथा जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। महिला नव आरक्षक केशर साहू के इस सराहनीय कार्य ने पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास और सम्मान को और मजबूत किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.