ब्रेकिंग

ग्राम कुथरेल के तालाब की खुदाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सुरक्षा और उपयोगिता को लेकर जताई चिंता

539270520260631471001319426.jpg

कुथरेल/ दुर्ग। ग्राम कुथरेल में इन दिनों तालाब की खुदाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इस कार्य को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाएं और सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की खुदाई के लिए न तो किसी प्रकार का विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया और न ही ग्रामसभा में इसकी आवश्यकता एवं स्वरूप पर व्यापक चर्चा की गई।
ग्रामीणों के अनुसार तालाब की खुदाई अत्यधिक गहराई तक की जा रही है, जिससे भविष्य में इसका उपयोग आम नागरिकों एवं मवेशियों के लिए कठिन हो जाएगा। लोगों का कहना है कि तालाब का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और पशुओं को जल उपलब्ध कराना होता है, लेकिन वर्तमान स्वरूप में तैयार किया जा रहा तालाब अपनी उपयोगिता खो सकता है।
ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई है कि अत्यधिक गहराई के कारण भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना बनी रहेगी। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के तालाब में गिरकर डूबने का खतरा लगातार बना रहेगा। ग्रामीणों का मानना है कि विकास कार्यों में सुरक्षा मानकों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इधर गांव में यह चर्चा भी जोरों पर है कि तालाब खुदाई कार्य से जुड़े हितों के बदले ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों को लगभग एक लाख रुपये खर्च कर विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया था। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब खुदाई कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, इसकी स्वीकृति प्रक्रिया और उपयोगिता का परीक्षण किया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके अलावा तालाब खुदाई में लगे डम्परों की लगातार आवाजाही से गांव की कच्ची सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई मार्ग जर्जर हो चुके हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.