दुर्ग

उर्स में आपत्तिजनक हरकत पर आलिमों का सख्त एतराज, शरीयत के मुताबिक होगी रस्म

98926052026124011whatsappimage2026-05-26at6.07.15pm.jpeg

-बढ़ती खुराफात और उसकी रोकथाम के लिए उलेमा-ए-भिलाई की बैठक में लिए गए कई फैसले
भिलाई।
हजरत सैयद बाबा कुतुबे भिलाई के उर्स के मौके पर हुए अप्रिय और भौंडे प्रदर्शन के खिलाफ अंचल के तमाम मस्जिदों के इमाम और आलिमों ने सख्त एतराज जताया है। इस सिलसिले में दरगाह परिसर में हुई बैठक में सभी ने कुछ लोगों द्वारा की गई इस हरकत की निंदा की और आगे से उर्स में डीजे और तमाम गैर शरई कामों पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही गई।
गौरतलब है कि उर्स के दौरान पिछले हफ्ते एक समूह की तरफ से निकाले गए संदल में भौंडे नृत्य प्रदर्शन से तमाम लोग सकते में आ गए थे। इसके बाद सभी ने इसकी निंदा की और ऐसी हरकतों पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद इस समूह ने भी अपनी गलती मानते हुए अवाम से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
 इसी सिलसिले में 22 मई शनिवार सुबह 10 बजे, दारुल उलूम इस्लामिया कैंप -2 की इमामे आज़म लाइब्रेरी में उलमाए किराम की बैठक रखी गई थी। जिस में नाच गाने और बेहूदगी को रोकने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ ।
इसके बाद तमाम आलिमे दीन ने मज़ार पहुंच कर भिलाई-3 उर्स कमेटी और कमेटी के सदर रुस्तम खान से मुलाकात की। उर्स कमेटी की बातों को तफसील के साथ सुनने के बाद उलेमा ने कहा कि“आइंदा इस तरह के गैर शरई कामों से उर्स और उर्स की तक़रीबात को पाक व साफ रखा जाए। खास कर डीजे, नाच गाने और मर्दों-औरतों के किसी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तरह पाबंदी हो। क्योंकि यह सब नाजायज व हराम होने के साथ उर्स में पायी जाने वाली तरह तरह की बुराइयों और फितने फसाद की जड़ भी है। " 
उर्स कमेटी ने यकीन दिलाया कि आइंदा ऐसा नहीं होगा। गलत करने वालों को सख्ती के साथ रोका जाएगा। और उर्स की तमाम रस्म शरीअत के मुताबिक़ ही अदा की जाएंगी। इस बैठक में मुफ्ती जलालुद्दीन रज़वी, मुफ्ती शाहिद अली मिस्बाही, मुफ्ती कलीम अश्रफ कादरी, मुफ्ती जामी कमर अज़हरी, मौलाना इक़बाल अंजुम अशरफी, मौलाना गुलाम मुहियुद्दीन रज़वी, मौलाना अमीर अहमद सालिम उल कादरी, कारी शमशीर अली अशरफी और अन्य लोगों ने भागीदारी दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.