दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में जल संरक्षण एवं तालाब संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए शक्ति नगर तालाब के गहरीकरण एवं पिचिंग कार्य में तेजी लाई जा रही है। महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद सुरूचि उमरे, अरुण सिंह, उपअभियंता पंकज साहू एवं वार्डवासियों के साथ वार्ड क्रमांक 17 स्थित शक्ति नगर तालाब पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया।
नगर निगम प्रशासन द्वारा पटरीपार क्षेत्र स्थित शक्ति नगर तालाब के संरक्षण एवं जल संरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तालाब गहरीकरण एवं पिचिंग कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए लगभग 45 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर कार्यादेश जारी किया गया है। वर्तमान में कार्य तेजी से जारी है तथा अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि तालाब गहरीकरण एवं पिचिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है और आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा तालाब की संरचना अधिक मजबूत एवं सुरक्षित होगी।
महापौर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। तालाबों का संरक्षण भविष्य में जल संकट से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। शक्ति नगर तालाब का गहरीकरण एवं पिचिंग कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। तालाब विकास कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल संरचना मजबूत होगी तथा नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.