होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग के श्रमिक परेशान, समर्थन में उतरे अरुण वोरा: 24% पीएफ कटौती, ओवरटाइम और वेतन कटौती
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। रसमड़ा स्थित टॉपवर्थ कंपनी में कार्यरत लगभग 250–300 श्रमिक परिवार इन दिनों गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके वेतन से 24% पीएफ कटौती की जा रही है, लगातार अत्यधिक ओवरटाइम कराया जा रहा है तथा भुगतान में भी कटौती की जा रही है। अपनी इन्हीं मांगों और समस्याओं को लेकर श्रमिक पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत हैं।श्रमिकों के समर्थन में दुर्ग शहर से विधायक रहे प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा रैली में शामिल हुए और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में मौजूद श्रमिकों ने उन्हें अपनी पीड़ा और परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक संकट से अवगत कराया।
इस दौरान अरुण वोरा ने कहा कि कर्मचारियों की आंखों में अपने परिवार और रोजगार को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक दिन-रात मेहनत कर उद्योग को आगे बढ़ाते हैं, यदि वही अपने अधिकारों और वेतन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो यह बेहद गंभीर विषय है।प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर तत्काल समाधान निकाला जाए।
अरुण वोरा ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर से भी चर्चा की है और श्रमिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के इस संघर्ष में वे सदैव श्रमिक भाइयों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.