होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार को दधीची सभागार, पुलिस लाइन दुर्ग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CG बोर्ड एवं CBSE बोर्ड के टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सफलता, अनुशासन, तनावमुक्त अध्ययन एवं सकारात्मक पारिवारिक वातावरण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। लाइफ एंड पैरेंटिंग कोच चिरंजीव जैन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त पढ़ाई के टिप्स दिए। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, संवाद बनाए रखने तथा मोबाइल एवं टीवी से दूरी बनाकर पारिवारिक वातावरण मजबूत करने की सलाह दी।
इस अवसर पर शिक्षक आरिफ खान ने विद्यार्थियों को भविष्य की पढ़ाई एवं करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की समस्याओं को समझने, उनकी बातों को गंभीरता से सुनने तथा उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और अन्य छात्र-छात्राएं उनसे प्रेरणा प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एमएस चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन सीपी तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस लाइन दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में दुर्ग पुलिस ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बच्चों को सकारात्मक वातावरण देने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.