होम / दुर्ग-भिलाई / जी एच रायसोनी स्मृति दुर्ग संभाग रैपिड शतरंज स्पर्धा में दुर्ग के राहुल शर्मा विजेता एवं राजनांदगांव के शालिक नवाज उपविजेता बने
दुर्ग-भिलाई
-दिमागी कौशल के साथ साथ अनुशासन,धैर्य और रणनीति बनाना सिखाता है शतरंज: विजय अग्रवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा रायसोनी स्पोर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन तथा कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से जी एच रायसोनी स्मृति दुर्ग संभाग रैपिड शतरंज स्पर्धा में सात अंक में साढ़े 6 अंक प्राप्त कर दुर्ग के राहुल शर्मा ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया उन्हें 11 हजार रूपए नगद एवं विजेता ट्रॉफी एवं राजनांदगांव के शालिक नवाज मनिहार ने भी साढ़े 6 अंक हासिल कर उपविजेता बने उन्हें 7 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में दुर्ग संभाग के 168 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में कुल 51 हजार रुपए नगद राशि के अलावा ट्रॉफी, मोमेंटो एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
सभी विजेताओं एवं अन्य खिलाड़ियों को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेविका श्रीमती पूनम राजा, दाऊ चंद्रिकादत चंद्राकर, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन ने पुरस्कार वितरण किया।
इस अवसर पर अपने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय अग्रवाल ने कहा कि शतरंज हमे दिमागी कौशल के साथ साथ अनुशासन, धैर्य, संयम और रणनीति बनाना भी सिखाता है। शतरंज से हम जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल का उदाहरण भी दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने आयोजन की सराहना करते हुए लोगो से ऐसे आयोजनों में सहभागिता करने की अपील करते हुए रायसोनी स्पोर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन तथा कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन से समाज को सीख लेने की प्रेरणा दी। विशेष अतिथि समाजसेविका श्रीमती पूनम राजा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए संभाग से आए खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
स्पर्धा में तृतीय स्थान पर राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल/ 5 हजार एवं ट्रॉफी/ चतुर्थ भिलाई के अभिनव सिंह राजपूत/ 3 हजार एवं ट्रॉफी/ पांचवा कबीरधाम के मुकेश ठाकुर / 2 हजार एवं ट्रॉफी/ छठवां दिवस कुमार विश्वास दुर्ग, सातवां शुभम सिंह,दुर्ग, आठवां ईशान सैनी,दुर्ग नवमा अंशुल उप्पल दुर्ग
दसवां दीपक साहू दुर्ग ने प्राप्त किया। इन्हें 15 सौ रुपए एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
ग्यारहवां अरुणभ दास दुर्ग बारहवां अंगारापु बाबू दुर्ग तेरहवां राशि वरूडकर राजनांदगांव चौदहवां बटुकों पूजन दुर्ग पंद्रहवां स्थान पर आयुष वैष्णव कबीरधाम रहे। इन्हें 11 सौ रुपए नगद एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
स्पेशल प्राइज में बेस्ट महिला खिलाड़ी में प्रथम इशिका मड़के दुर्ग/15 सौ एवं मोमेंटो/ द्वितीय कासवी जैन दुर्ग /1 हजार एवं मोमेंटो/ बेस्ट दुर्ग खिलाड़ी में प्रथम गुणवंत साहू/ 15 सौ एवं मोमेंटो/ द्वितीय योगेश सोनी/1 हजार एवं मोमेंटो/ बेस्ट वरिष्ठ खिलाड़ी में प्रथम रतिंद्र ठाकुर
दुर्ग/15 सौ एवं मोमेंटो/ द्वितीय वीरेंद्र जैन दुर्ग /1 हजार एवं मोमेंटो/ बेस्ट दिव्यांग खिलाड़ी में प्रथम श्री हरि मानपुर मोहला /15 सौ रुपए एवं मोमेंटो/ द्वितीय स्थान पर पराक्रम यादव दुर्ग/1 हजार एवं मोमेंटो/ रहे।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं तकनीकी सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं मुदिता पांडे, आशुतोष चावरे,
सिनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय,विक्रम सिंह,चंदन विश्वकर्मा थे। आयोजन को सफल बनाने में दिनेश जैन,गुलाब चौहान,छाया नोर्गे,मोनिका शर्मा,अंजली टोप्पो,अजय साहू, त्रिलोक सोनी, चित्रांश अग्रवाल, सुरेन्द्र बल्लेवार,श्याम सोनी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.