होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं ओआरएस सेवा
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। शुक्रवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा रवाना हुए 1000 से अधिक तीर्थयात्रियों के लिए भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों एवं ओआरएस का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में डॉ. अखिलेश राय, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुनील साहू, डॉ. अजय गजेंद्र, डॉ. अंशुल मोदी, डॉ. आदर्श त्रिवेदी (संयोजक) तथा डॉ. पी. एल. साव (सह संयोजक) ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह आयोजन डॉ. मनोज दानी, सीएमओ दुर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान तीर्थयात्रियों को गायत्री परिवार की पाक्षिक पत्रिका “प्रज्ञा अभियान” का भी वितरण किया गया। यात्रा प्रारंभ होने के समय यात्रियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और “जय श्री राम” के नारों के साथ श्रद्धालु अपनी तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की यात्रियों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.