दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में पति-पत्नी गोविंद साहू (45 वर्ष) एवं चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी पर लटके हुए मिले। वहीं उनके पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) और पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) मृत अवस्था में घर के भीतर लेटे हुए पाए गए।
घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया। मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की जांच करते हुए पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.