दुर्ग-भिलाई

10वीं में उत्कृष्ट सफलता, दर्शिता श्रीवास्तव को मिला कंप्यूटर सेट

83421052026135357whatsappimage2026-05-21at7.21.26pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के शंकर नगर निवासी अश्वनी श्रीवास्तव की सुपुत्री कु. दर्शिता श्रीवास्तव ने डीएवी हिंदी माध्यम स्कूल आर्यनगर, दुर्ग से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर आज गंजपारा स्थित कार्यालय में उन्हें शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कंप्यूटर सेट प्रदान कर सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।
     इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। सीमित संसाधनों के बीच भी यदि विद्यार्थी पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं।
कु. दर्शिता श्रीवास्तव की सफलता को क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है और विद्यार्थी देश एवं समाज का भविष्य हैं। प्रदेश सरकार भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने लगातार कार्य कर रही है, ताकि हर छात्र-छात्रा अपने सपनों को पूरा कर सके।
इस दौरान कु. दर्शिता को आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत और लगन से जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किये और कहा की वे भविष्य में भी अपने माता-पिता, स्कूल और दुर्ग क्षेत्र का नाम रोशन करें।
कार्यालय में उपस्थित लोगों ने भी कु. दर्शिता श्रीवास्तव को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.