होम / दुर्ग-भिलाई / नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी के पुत्र को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर 7 लाख 50 हजार रुपये की रकम हड़प ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालपुरी निवासी राजेन्द्र कुमार बंछोर ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित अमनदीप सोढी ने उसके पुत्र को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने 10 जुलाई 2022 से वर्ष 2024 के बीच विभिन्न किश्तों में कुल 7 लाख 50 हजार रुपये नगद प्राप्त किए और छह माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रार्थी ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रकम वापस की। इसके बाद खुद को ठगा महसूस होने पर प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अमनदीप सोढी ने छलपूर्वक विश्वास में लेकर रकम हासिल की थी। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमनदीप सोढी (36 वर्ष) निवासी बी-1, छत्तीसगढ़ कॉलेज धनोरा के पास, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रकरण में लेनदेन संबंधी दस्तावेज एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्य भी जप्त किए हैं।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने, शासकीय भर्ती या अन्य प्रलोभन देकर रकम मांगने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.