-रैली निकालकर किया प्रदर्शन, जलाया पुतला

दुर्ग । केंद्रीय गोड महासभा धमधागढ़ के कार्यालय को लेकर समाज के दो गुटों के बीच छिड़ा विवाद अब सड़क पर आ गया है। कचना धुरवा देवालय सिविल लाइन स्थित केंद्रीय कार्यालय को दूसरे गुट को सौंपे जाने के विरोध में समाज के एमडी ठाकुर गुट ने मंगलवार को पटेल चौक में जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगो पर आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कमलेश ध्रुव, जीवराखन मरई, संगीता शोरी, मनहरण ठाकुर, दीपेश मंडावी, जसपाल मंडावी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश
व्यक्त किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व एमडी ठाकुर ने किया उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा समाज के मान्य निर्णयों की अनदेखी कर कार्यालय की चाबी दूसरे पक्ष को सौंप दी गई है। इसे लेकर केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के सदस्यों में भारी नाराजगी है। विरोध स्वरुप समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से एमडी ठाकुर ने बताया कि 4 मई 2026 को रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी सहकारी संस्थाओं द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया था। वहीं 17 अप्रैल 2026 को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के आदेश को यथावत रखा गया। जिससे केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के 17/02/2026 को हुए चुनाव को विधिवत मान्यता प्रदान कर एमडी ठाकुर को अध्यक्ष घोषित किया गया था। बता दें कि इससे पूर्व कमलेश ध्रुव के नेतृत्व में भी कचना देवालय स्थित कार्यालय को अपने कब्जे में लेने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्यालय का चाबी उन्हें सौंप दी थी। इसी निर्णय के विरोध में मंगलवार को एमडी ठाकुर गुट के लोग सड़क पर उतरे और केंद्रीय कार्यालय पर अपना कब्जा होने का दावा किया।
एमडी ठाकुर गुट के प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि संमाज के अधिकृत पदाधिकारियों को कार्यालय संचालन से रोका गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दिनभर चले प्रदर्शन के दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और मांगे पूर्ण करने जोरदार आवाज उठाई गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.