ब्रेकिंग

सुशासन तिहार-2026 के तहत उतई में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

571160520261448321001270564.jpg

-विधायक ललित चंद्राकर ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Image after paragraph

उतई, दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन स्थापित करने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संचालित “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत उतई कार्यालय परिसर में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक श्री चंद्राकर ने शिविर में लगाए गए लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से निराकरण किया जाए।
इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का प्रतीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा और आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनता को राहत पहुंचाना है। जब गरीब हितग्राहियों के राशन कार्ड, पेंशन या आयुष्मान कार्ड समय पर बनते हैं और किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान होता है, तभी सरकार की योजनाओं की सार्थकता सिद्ध होती है।
अपने संबोधन में विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और “मोदी की गारंटी” के अधिकांश वादे पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दोगुनी हुई है तथा उतई नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल एवं सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सुशासन तिहार इसी सोच का सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है।
गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई “गर्भवती टोकरी” ...
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं श्रीमती नीलम मंडावी, श्रीमती बिना गोस्वामी एवं श्रीमती खेमिन साहू को सुपोषण आहार युक्त “गर्भवती टोकरी” भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है तथा प्रदेश सरकार जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित ...
शिविर में जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष  शिवनारायण देशमुख, एसडीएम हरिवंश मिरी, तहसीलदार श्री दिवान, सभापति  सोनू राजपूत, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक  ललित चंद्राकर ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.