ब्रेकिंग

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

790100520261147401001241416.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की जिला कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई प्रस्ताव तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “चैरेवेती-चैरेवेती” के मूल मंत्र के आधार पर निरंतर कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता संगठन क्षमता और चुनाव प्रबंधन में पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
उन्होंने भाजपा के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि 1984 में मात्र दो सीटों से शुरू हुआ सफर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी तक पहुंचा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हुई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में 17 मंडल और 829 बूथ हैं तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है, इसलिए उसे “पार्टी विद डिफरेंस” कहा जाता है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने भाजपा की चुनावी जीत पर बधाई प्रस्ताव का वाचन किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया एवं आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने किया। बैठक में भाजपा के जिला, मंडल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.