होम / दुर्ग-भिलाई / भारतीय ज्ञान परम्परा को रेखांकित करती है आचार्य महेश की पुस्तक:रावत
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल की मुखपत्रिका "मानस भारती" के सम्पादक एवं विचारक देवेंद्र कुमार रावत के अनुसार इस्पात नगरी भिलाई के प्रसिद्ध साहित्याचार्य एवं लेखक डॉ.महेश चन्द्र शर्मा की कृति "साहित्य और समाज" राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा को रेखांकित करती है। यह विविध शिक्षाओं से सारगर्भित 126 लघु ललित निबंधों का संग्रह है। इसमें बताया गया है कि साहित्य समाज का दर्पण है और संस्कृति साहित्य की आत्मा है। साहित्यिक संस्था "आरम्भ" के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा देश-विदेश के अनेक सफल शैक्षणिक और साहित्यिक भ्रमण कर चुके हैं। उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। विगत दिनों आरम्भ के राज्यस्तरीय काव्य संवाद समारोह की पुस्तक प्रदर्शनी में भी साहित्य प्रेमियों ने डॉ.महेश शर्मा की उक्त पुस्तकों का भी अवलोकन किया।छत्तीसगढ़ के बाहर भी डॉ. शर्मा पुस्तकें लोकप्रिय हैं। इसी क्रम में भोपाल के देवेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि " साहित्य और समाज" से पाठक के चरित्र सेतु का निर्माण होता है और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इसमें भारत वर्ष की व्याख्या करते हुवे आचार्य ने बताया है कि ज्ञान-विज्ञान में लगा हुआ भारत इसकी भूमण्डलीय वर्षा करता है। प्रगति और आत्मोन्नति के लिये ऋषि - मुनियों ने शोध करके जो निष्कर्ष निकाले उन सूक्तियों के मोतियों की माला के रूप में आचार्य शर्मा ने इस पुस्तक की रचना की है। छत्तीसगढ़ (रायपुर) से प्रकाशित 280 पृष्ठों की, सहज,सरल किन्तु सरस भाषा-शैली में लिखित ये किताब युवाओं और विद्यार्थियों के लिये ही नहीं बल्कि वयोवृद्ध पाठकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिये भी संग्रहणीय और उपयोगी है। निबन्धों के साथ बीच-बीच में दिये रेखाचित्रों से विषय और भी रोचक और ज्ञानवर्धक हो जाते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.