दुर्ग

वरिष्ठ नागरिकों ने की धार्मिक यात्रा, मदकूद्वीप व अन्य स्थलों का किया भ्रमण

23005052026120105whatsappimage2026-05-05at5.25.31pm(1).jpeg


भिलाई। वरिष्ठ नागरिक समिति मरोदा सेक्टर की ओर से धार्मिक यात्रा के तहत विभिन्न स्थलों के साथ मदकू द्वीप भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य विभिन्न धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचे और पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ लिया। 
55 से अधिक लोगों के इस समूह में एन एल मौर्य "प्रीतम" सूचना एवं प्रसारण सचिव, कोषाध्यक्ष के आर देवांगन, सचिव जनकलाल साहू, अध्यक्ष उजियार सिंह पंवार, संस्थापक पी एल पाठे, पंचराम साहू और सभी पदाधिकारियों ने यात्रा की शुरुआत करते हुए चरोदा में मुक्तेश्वर शिव मंदिर एवं 51 शक्ति पीठ का दर्शन किया। समूह ने दामाखेड़ा कबीर आश्रम एवं मठ की यात्रा भी की। सदस्यों ने खारून और शिवनाथ नदी का प्रमुख संगम भी देखा।
 सिमगा (बलौदाबाजार-भाटापारा जिला) के समीप लखना गांव में स्थित इस पवित्र संगम स्थल को सोमनाथ या शिवनाथ-खारून संगम के रूप में जाना जाता है, जहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर भी स्थित है। इसी तरह समिति के सदस्य धरसीवां चरोदा स्थित मंदिर भी पहुंचे। सदस्यगण अपनी यात्रा के पड़ाव में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मदकू द्वीप भी पहुंचे। समिति के सदस्य एनएल मौर्य ने बताया कि पुरातात्विक उत्खनन में यहां 10 वीं 11 वीं सदी के 19 से अधिक प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिले हैं। इन पुरातात्विक अवशेषों का सभी ने अवलोकन किया।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.