दुर्ग। भीषण गर्मी के चलते बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग ने अहम कदम उठाया है। निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 59 हरिनगर एवं वार्ड क्रमांक 60 कातुलबोर्ड में जलापूर्ति को सुचारू बनाने के लिए निर्धारित समय पर विद्युत सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
निगम प्रशासन के अनुसार, इन दिनों गर्मी के कारण पानी की खपत में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टुल्लू पंपों के अधिक उपयोग से जल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे विशेषकर अंतिम छोर के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए जलापूर्ति के समय बिजली बंद रखी जाएगी, ताकि पानी का समान वितरण सुनिश्चित किया जा सके और सभी नागरिकों को पर्याप्त पेयजल मिल सके।
निर्धारित समय ..
प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक
निगम का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जलापूर्ति प्रणाली को संतुलित करना और लोगों को पेयजल संकट से राहत देना है।
नागरिकों से अपील ..
नगर निगम ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय में संयम रखें और अनावश्यक पानी के उपयोग से बचें, ताकि सभी तक समान रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.