.jpeg)
दुर्ग। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक बढ़त एवं जीत पर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर ने उतई बाजार चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, “पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने आज बता दिया कि देश का भरोसा किस पर है। भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल पर जनता की मुहर की जीत है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह जीत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र की जीत है। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास को चुना है। असम की जनता ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है और पुडुचेरी ने भी कमल खिलाकर देश की दिशा तय कर दी है।”
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि इन राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक मेहनत की है। यह जीत हर उस कार्यकर्ता की जीत है जिसने घर-घर जाकर मोदी जी की योजनाओं को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जनादेश से स्पष्ट है कि आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का है।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और ‘भारत माता की जय’, ‘जय भाजपा, तय भाजपा’ के नारे लगाए। इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.