दुर्ग

ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर गिरफ्तार, उतई में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले किया था उग्र प्रदर्शन

319030520261207161001209891.jpg

दुर्ग। थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना एवं क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित गृहमंत्री विजय शर्मा के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे ने अब राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है।
विगत दिनों प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन कर रहे थे, तभी पुतले को छिनने का प्रयास कर रहे सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस आरक्षक गिरधर मंडावी का हाथ आग से झुलस गया था। घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) एवं 221 के तहत मामला दर्ज किया था। 
इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित 9 कांग्रेस नेताओं को जांच के नाम पर नोटिस देकर रविवार को थाना उतई बुलाया गया था, जहां सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, गुलशन शर्मा, जिला सचिव लोचन यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, सत्यप्रकाश कौशिक, दिवाकर गायकवाड़ सहित 9 कांग्रेसी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि मामला को तूल पकड़ते देख कुछ ही समय बाद सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह पूरा आंदोलन पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना और क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री के विरोध में किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्कर्म का आरोपी भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ था और उतई थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री को लेकर आमजन शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम की पूर्व सूचना पुलिस को दी गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा पुतला छीनने का प्रयास किया गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को भाजपा सरकार के इशारे पर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
श्री ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपाइयों द्वारा विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया जाता है तब मौकों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, तो इस बार गृहमंत्री का पुतला जलने से रोकने के लिए इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल क्यों तैनात किया गया था? क्या कुछ पुलिस अधिकारी गृहमंत्री से ईनाम पाने, उन्हें खुश करने इस तरह की कार्यवाही कर रहे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरक्षक पर राजनीतिक दबाव बनाकर अपराध दर्ज कराया गया है। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आगे कहा कि हाल ही में भाजपा आईटी सेल से जुड़े लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिस पर पुलिस ने कांग्रेस के दबाव और महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद भिलाई नगर थाना में मामला दर्ज किया था। अब उस मामले को दबाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।
राकेश ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भाजपा आईटी सेल से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, बल्कि उनका हौसला और मजबूत होगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.