दुर्ग

कविता कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक कहने की कला- डॉ अंजन

65601052026115853whatsappimage2026-05-01at5.25.22pm(1).jpeg

-'आरंभ' की ओर से राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता पर संवाद चर्चा का आयोजन

Image after paragraph


भिलाई। प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था 'आरंभ' के तत्वावधान में पीजी नर्सिंग कॉलेज में राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता पर संवाद चर्चा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि व्यंग्यकार कवि रवि श्रीवास्तव थे। पीजी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ। रोजा प्रिंसी ने अध्यक्षता की। कविताओं पर संवाद चर्चा कल्याण महाविद्यालय हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक व प्रगतिशील युवा कवि डॉ। अंजन कुमार थे। 'आरंभ' के मुख्य सलाहकार संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा और कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ जी हेमावती उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन 'आरंभ' के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, संचालन महासचिव नूरुस्सबाह 'सबा' एवं आभार व्यक्त कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रजनी नेलसन ने दिया।
 इस अवसर पर पीजी नर्सिंग कॉलेज की तरफ से डॉ जी हेमावती, चंद्रकला लिल्हारे, सुश्मिता रॉय, नूतन निराला, डॉली सिन्हा, निक्की तिवारी, पूजा सोनवानी, भावना साहू, शिल्पी नंदी, आफ़सा बानो, कुमारी पावनी, प्रियंका सिन्हा और 'आरंभ' की तरफ से अनिता करडेकर, दीप्ति श्रीवास्तव, मिताली श्रीवास्तव वर्मा, फरीदा शाहीन अंसारी, शशिप्रभा गुप्ता, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, शुभेंदु बागची, विपुल सेन, डॉ। विजय कुमार गुप्ता 'मुन्ना', राकेश गुप्ता 'रुसिया', सुशील यादव, त्रयंबक राव साटकर 'अंबर', जाविद हसन, डॉ नौशाद अहमद सिद्दीकी 'सब्र', डॉ इकबाल खान 'तन्हा', नवेद रज़ा दुर्गवी और शौकत इकबाल ने रचनाएँ पढ़ी। 
प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कविता पाठ करने वाले रचनाकारों को 'आरंभ काव्य गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। रवि श्रीवास्तव ने कविता पढ़ने और लिखने की कला को विस्तार से बताया और अपनी कुछ कविता का पाठ भी किया। डॉ अंजन कुमार ने कहा कि अच्छी कविता लिखने के लिए हिंदी के महत्वपूर्ण वरिष्ठ और नए कवियों की कविताओं को पढ़ना बहुत जरूरी है। कविता कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक कहने की कला है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से प्रकाशित पुस्तकों की पुस्तक प्रदर्शनी भी रखी गई थी।
कार्यक्रम में श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य,दिनेश कुमार मिश्रा,जसवंत कुमार मंडावी, जितेंद्र कुमार पटेल, श्रीमिनी पिल्लाई,सीमा संतोष, प्रेरणा बाघ, अपर्णा मोहतेवार, श्रीमती रोमा, श्रीमती ऐश्वर्या,'आरंभ' एवं कॉलेज के सदस्य,छात्राएं और टीचर उपस्थित थे। यह जानकारी 'प्रवक्ता' जाविद हसन ने दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.