भिलाई। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की ओर से इस साल हज के मुबारक सफर पर जा रहे जायरीनों का इस्तकबाल किया गया। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में हुए इस आयोजन मे दुर्ग-भिलाई के 60 से ज्यादा जायरीन शामिल हुए। सभी का गुलपोशी और तोहफे के साथ इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम हाफिज इकबाल अंजुम हैदर, हाफिज असगर अली और हाफिज कारी शहादत हुसैन ने आजमीने हज को मुबारकबाद दी और हज की अहमियत बयान की। निजामत मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन ने की।
आयोजन में इस साल हज पर जाने वाले खुशकिस्मतों में इफ्तेखार खान, मुस्तफा अली, मोहम्मद सलीम, हामिद खान, शफी मास्टर, मोहम्मद मोहसिन, रफी उल हक, मंजूर आलम, इस्माइल गौरी, सय्यद यूनुस अली, रिजवान, नसीरुद्दीन, मोहम्मद फहीम, मिर्जा इरफान बेग, फिरोज हुसैन, अब्दुल रशीद, अफजल अनीस, अब्दुल हक, शेख सखावत, डॉ.शेख आदिल, हाजी गुलाम रसूल, मंजर आलम, गुलाम हसीब अंसारी, जाकिर अहमद काजी, अब्दुल मजीद, हामिद उल्ला खान, हमीद उद्दीन सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, हसन कोया, इसराइल सिद्दीकी, इश्तियाक अहमद, अजमल, जी एम अंसारी, एम आई खान के साथ 37 महिला जायरीनों ने शिरकत की। सभी का इस्तकबाल इंतेजामिया कमेटी ने किया। आखिर में सलाम पढ़ा गया और दुआए खैर की गई। मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी की तरफ से आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद सईद, शमशीर कुरैशी, अमीर अहमद, मिर्जा मुकीम बेग, निजाम उद्दीन, मोहम्मद जफर, खुर्शीद आलम, अमीन, हाजी कमरुद्दीन, शेख कमाल, सय्यद सरफराज अली, इनाम एडवोकेट, गुलजार अहमद, नसीरुद्दीन, नसीम अहमद, मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी, मोहम्मद नासिर, हाजी शब्बीर अहमद, सलीम खान, नवाब, मोहम्मद अफजल, शब्बीर कुरैशी, कलाम खान, शादाब अहमद, कादिर रजा सिद्दीकी, शमीम अहमद, अकबर अली, (बब्बू), शमीम अशरफी, सुबराती खान, अखलाक अहमद, रईस खान, मोहम्मद रशीद, अब्बास, राजिक, साजिद, पप्पू भाई, वकील अहमद, छोटू भाई, अब्दुल फरीद, वकार अहमद, वहाब अहमद, साहिल बेग, अनस कुरैशी, राशिद रजा ओवेस अहमद सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.