दुर्ग। 1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिले के तीनों जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, राकेश ठाकुर, मुकेश चंद्राकर के साथ सभी वरिष्ठ नेता गण शामिल हुवे।
मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार मजदूर किसान के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहां की आजादी के बाद कांग्रेस शासन में हजारों उद्योगों की स्थापना हुई जिसमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिला लेकिन भाजपा के प्रदेश के 18 वर्ष और केंद्र के 12 वर्ष के शासन में केवल उद्योगों को बेचने का और मजदूरों को बेरोजगार करने का कार्य कर रही है भाजपा सरकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दुर्ग जिले में भिलाई इस्पात संयंत्र है जिसमें कांग्रेस शासन में 1980 में 60000 नियमित कर्मचारी होते थे जो आज केवल उनकी संख्या 12000 हो गई है। अभी सेक्टर 9 हॉस्पिटल को भी निजीकरण करने की तैयारी कर रही है कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। वर्तमान सरकार केवल जल जमीन जंगल और उद्योगों को बेचने का कार्य कर रही है और मजदूरों को बेरोजगार कर रही है।
कार्यक्रम के आयोजक क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की सरकार मजदूर गरीबों का शोषण ही किया है मनरेगा में कटौती कर कार्य दिवस को कम कर ग्रामीणों के रोजगार को खत्म कर दिया गया । रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ के किसान और मजदूरों को यहां से पलायन करना दिखता है कि यहां मजदूरों की क्या स्थिति है।
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बोरे बासी हमारे मजदूर किसानों का आहार है छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पहचान को आगे बढ़ाने का कार्य कांग्रेसीन किया है । कांग्रेसी ऐसी पार्टी है जो मजदूर गरीब किसान सभी वर्ग का सम्मान करती है और सबके हितों की रक्षा करने का कार्य करती है।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार को आम जनता की मजदूरों की किसानों की समस्याओं से कोई सरोंकार नहीं है प्रदेश नशे में डूबता जा रहा है दुर्ग जिले सहित प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है एक ही दिन में जिले में पांच हत्या होना जिले की कानून व्यवस्था को दिखाता है और प्रदेश के गृह मंत्री सहित पूरे विधायक मंत्री प्रदेश को छोड़कर बंगाल चुनाव में प्रचार में व्यस्त रहे।
बोरे बासी मजदूर दिवस में प्रमुख रूप से भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर पूर्व सदा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू दीपक दुबे जितेंद्र साहू महापौर नीरज पाल शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आर एन वर्मा राजेश यादव अल्ताफ अहमद देवेंद्र देशमुख संजय कोहले, अय्यूब खान, गुरदीप भटिया , आनंद ताम्रकार, देव श्री साहू, मनीष बघेल, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा जयंत देशमुख गौरव उमरे, दीप सारस्वत सिद्धार्थ चंद्राकर दीपक जैन अनमोल पवन चौबे गोलू गवाने आशुतोष सिंह , आयुष शर्मा, निकिता मिलिंद, राजू भाटिया, तुषार कुमार रोहन राय सिंह दिकोलां, अब्दुल गनी, अजय शर्मा प्रेमलता साहू धनंजय साहू मीना पाल बिंदु राजपूत खुशबू साहू अमोल जैन यस बाकलीवाल राजकुमार पाली अजय मिश्रा , सुशील भारद्वाज, अजय राज शर्मा, धनंजय साहू, सुनीत घोष सीजू एंथोनी केशव सिंह संजू धनकर विनोद सेन, मीन पॉल, रतन नरमदेव जमुना साहू कन्या डिमर, राजकुमार नारायणी, सौरभ ताम्रकार, सहित दुर्ग शहर , दुर्ग ग्रामीण, भिलाई शहर के अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.