ब्रेकिंग

व्यवहार कुशल कर्मी निसार को भावभीनी विदाई दी चिकित्सा बिरादरी ने

534300420261732561001198215.jpg

भिलाई। जिला चिकित्सालय दुर्ग में सहायक ग्रेड 1 मिर्ज़ा निसार अहमद गुरुवार को शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि आरएमओ डॉ. आशिषन मिंज ने कहा कि जिस संस्था मे पदस्थ हुए वहीं से सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। मिर्ज़ा निसार अहमद 1987 मे निम्न श्रेणी लिपिक (बाबू) के पद जिला कुष्ठ ईकाई दुर्ग मे पदस्थ हुए उसके बाद 2013 सहायक ग्रेड 2 पद पर उनकी पदोन्नति हुई। इस दौरान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में अपनी सेवाएं दी। इसी तरह डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. सरिता मिंज और डॉ. विनिता धुव्र ने मिर्ज़ा निसार अहमद के सरल सरस और अनुशासित रहकर कार्य करने की शैली की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं जीवन दीप समिति के सदस्य प्रमोद बाग व विजय ताम्रकार, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, लिपिक वर्गीय अध्यक्ष विजय जॉन, नर्सिंग सिस्टर की अध्यक्ष मंजू राय और मेट्रन चित्र रेखा बोरकर ने उन्हें पीड़ित मानवता का सेवक बताते हुए उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि विभिन्न चुनौती को स्वीकार करना,समय पर लक्ष्यों को पूरा करना, अधिकारियों ओर सहकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करना उनके व्यक्तित्व की विशेषता रही। उन्होंने कहा कि आने वाले साल हज यात्रा पर जाएं ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे मुल्क के लिए खुशहाली, प्रेम, भाईचारा उन्नति के लिए दुआ करें। मिर्ज़ा निसार अहमद ने इस सम्मान के लिए आभार जताया। संचालन संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने किया और आभार प्रदर्शन मंजू राय ने किया। कार्यक्रम में लिपिक संवर्ग से मुख्य लिपिक रीना देवदास गौतम साहू, आर एस बघेल, विशाखा मेश्राम, तृप्ति वर्मा, अनिता मिश्रा,  अखिलेश साहू, रूचि शर्मा, नीलोफर अंजुम, दिनेश सिंह , विजेन्द्र वर्मा , फार्मासिस्ट रमन गंधर्व, रानू राजपूत, चतुर्थ श्रेणी मे संतोष सोनी ,  ओमप्रकाश यादव और जीवन दीप समिति की सरस्वती चंद्राकर सहित जिला अस्पताल दुर्ग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.