ब्रेकिंग

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं, कहा - परिश्रम का सम्मान है यह सफलता

60430042026125235lalit01.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विधायक श्री चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा “बोर्ड परीक्षा का परिणाम विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। 10वीं-12वीं में सफल हुए सभी बेटे-बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता आपकी मेहनत, लगन, अनुशासन और आपके माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। आप सभी प्रदेश और देश का भविष्य हैं। अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया, वे निराश न हों। “असफलता, सफलता की पहली सीढ़ी है। पुनः पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। राज्य सरकार द्वारा पूरक परीक्षा एवं बेहतर करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। आप सबके साथ मैं और पूरा प्रदेश खड़ा है।”
विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता का त्याग और शिक्षकों का समर्पण सबसे बड़ा आधार होता है।
श्री चंद्राकर ने जिले में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष बधाई दी और कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी अनेक बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की कामना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.