दुर्ग

दुर्ग शहर में विद्युत व्यवस्था हुई और भी सुदृढ़: लगभग 87 लाख की लागत से ‘गया नगर फीडर’ चार्ज

12930042026115849whatsappimage2026-04-30at5.24.09pm.jpeg

-उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने दुर्ग शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को 132/33 केवी पुलगांव सबस्टेशन से नवनिर्मित 33 केवी ‘गया नगर फीडर’ को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। लगभग 24 लाख 92 हजार रुपए की लागत से तैयार इस फीडर के निर्माण के लिए सीएसपीटीसीएल द्वारा 62 लाख रुपए की लागत से सबस्टेशन में नया बे (Bay) भी तैयार किया गया है। लगभग 1.37 किलोमीटर लंबी इस नई लाइन के चालू होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
  सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में गया नगर उपकेंद्र, विराट नगर फीडर के माध्यम से संचालित होता था, जिसकी दूरी अधिक होने के कारण फाल्ट सुधारने और रखरखाव में काफी समय लगता था। उन्होंने कहा कि एक ही फीडर पर बघेरा, गया नगर और कर्मचारी नगर जैसे तीन महत्वपूर्ण उपकेंद्रों का भार होने से सप्लाई अक्सर प्रभावित होती थी। अब नया फीडर ऊर्जीकृत होने से गया नगर और कर्मचारी नगर उपकेंद्रों को सीधी सप्लाई मिलेगी। इससे लोड का बेहतर संतुलन होगा और किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में सप्लाई बहाली के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही, इस विस्तार से दुर्ग शहर के इंटकवेल के लिए भी अतिरिक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।
  इस नवाचार से विराट नगर फीडर का भार कम होगा और वह अब केवल विराट नगर उपकेंद्र को ही फीड करेगा, जिससे वहां की बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी। फीडर ऊर्जीकरण (चार्जिंग) के अवसर पर अधीक्षण अभियंता सुनील भूआर्य एवं  जे. जगन्नाथ प्रसाद, कार्यपालन अभियंता आर.के. दानी सहित सहायक अभियंता श्रीमती अंजु देसाई, अरुण साहू, कनिष्ठ अभियंता रीचा साहू, अजय वर्मा, कुमुद गौतम और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस नए आयाम से बघेरा, गया नगर, विराट नगर एवं कर्मचारी नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब पहले से बेहतर और निर्बाध विद्युत सेवा प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.