दुर्ग

एआई वीडियो विवाद पर गरमाई सियासत, दो इंस्टाग्राम आईडी बैन; जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

494270420261422181001183480.jpg

दुर्ग। सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित फेक और आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर दुर्ग जिले में सियासत तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर “कांग्रेस पोल खोल” और “रैंडम छत्तीसगढ़” नामक आईडी के माध्यम से वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। उन्होंने इसे चरित्र हनन के साथ-साथ समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश बताया।
मामला बढ़ते ही कार्रवाई, दोनों आईडी बैन ...
विवाद तूल पकड़ने के बाद पुलिस की पहल पर दोनों इंस्टाग्राम आईडी को बैन कर हटा दिया गया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता आईडी संचालकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिलेभर में जामगांव आर, कुम्हारी, भिलाई-3, नंदिनी नगर-अहिवारा, जामुल, धमधा, अंडा, जेवरा सिरसा और रानीतराई सहित विभिन्न थानों में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस ने जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सुबह से ही आक्रामक रुख ..
सुबह से ही इस मामले को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय रहा। राकेश ठाकुर के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश जारी किए, जिसके बाद पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
राज्य महिला आयोग का स्वतः संज्ञान, 7 दिन में रिपोर्ट तलब ..
इधर, राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर और संवेदनशील बताया है। आयोग ने साइबर सेल को वीडियो की तकनीकी जांच कर मूल स्रोत और प्रसारकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
कांग्रेस की चेतावनी ..
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह मामला केवल एक नेता की छवि खराब करने का प्रयास नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो जिलेभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.