दुर्ग। CG Chamber of Commerce द्वारा Directorate of Industries, Chhattisgarh के सहयोग से 24 अप्रैल को होटल किंग्सवे में “Export Awareness and Incentive Schemes Workshop” का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को निर्यात से जुड़ी संभावनाओं, प्रक्रियाओं और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर स्थानीय व्यापारी अपने व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार दे सकते हैं।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने निर्यात से संबंधित सरकारी योजनाओं, MSME सेक्टर के लिए उपलब्ध सब्सिडी, तथा राज्य की औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक नीति पर विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित व्यापारियों ने सत्र को ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर दुर्ग जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनूप गटगट, उत्तम भंडारी, मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, हेमंत गोयल एवं प्रशांत अग्रवाल सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चेंबर के प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात कर व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय चेंबर के उपाध्यक्ष जितेन्द्र शादिजा द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसी भी व्यापारी, उद्योगपति या उत्पादक को निर्यात संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन चेंबर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर (एक्सपोर्ट) के जरिए एक्सपोर्ट मार्केटिंग, डॉक्यूमेंटेशन एवं नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से अधिक से अधिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात करने का आह्वान करते हुए आश्वस्त किया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स का पूरा तंत्र हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.