खैरागढ़। खैरागढ़ के अमलीपारा में स्थापित एवं प्रतिष्ठित श्री भवाल माताजी मंदिर का प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण उत्सव 24 अप्रैल से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ, एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन के तहत पहले दिन 24 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से हवन यज्ञ पूजा विधान का मांगलिक कार्यक्रम एवं शाम 7.30 बजे से भक्ति भावना संगीतकार अंकित लोढ़ा, पंडरिया-रायपुर द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे से माता का विशेष अभिषेक किया जाएगा। सुबह 8 बजे से वरघोड़ा जुुलूस निकलेगा। इसके बाद सुबह 9.15 बजे शुभ मुहूर्त पर ध्वजारोहण और कार्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे भक्ति भावना में गोपाल सिसोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। बता दें कि जुलूस में पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी की व्यवस्था रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.