राष्ट्रीय

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी सौगात: रायपुर लोकसभा के 48 स्थानों पर लगेंगे आधुनिक ‘ओपन जिम

134220420260600181001158470.jpg

-शहर से गांव तक पहुँचेगी फिटनेस क्रांति; रायपुर की सातों विधानसभाओं सहित तिल्दा के युवाओं को मिलेगा उपहार
- बृजमोहन अग्रवाल ने किया वादा पूरा, जन-सुविधाओं के विस्तार में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा
रायपुर।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की दूरदर्शी सोच और सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और फिटनेस की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
सांसद अग्रवाल की विशेष पहल पर रायपुर जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों और बलौदाबाजार के तिल्दा विकासखंड सहित कुल 48 प्रमुख स्थानों पर ‘ओपन जिमÓ लगाए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को  (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के ष्टस्क्र मद से वित्तीय मंजूरी मिल गई है।
सांसद अग्रवाल ने सदैव ही जन-स्वास्थ्य और युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है, और यह कदम उसी संकल्प का हिस्सा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल उनके स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधानसभा वार स्वीकृत स्थानों का विवरण:
बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से स्वीकृत किए गए इन 48 ओपन जिमों का वितरण…
1. रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र (08 स्थान)
शास. जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा. विद्यालय (स्वामी विवेकानंद वार्ड)
शास. बिन्नी बाई सोनकर उ.मा.वि. भाठागांव (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड)
शास. उ.मा. विद्यालय चंगोराभाठा (डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड)
शास. उ.मा. विद्यालय मठपुरैना (चंद्रशेखर आजाद वार्ड)
अम्बेडकर चैक गार्डन छत्तीसगढ़ नगर शहीद राजीव पांडेय (वार्ड 62 न.पा.नि. रायपुर)
महाराजबंध तालाब पार गार्डन दुधाधारी मंदिर के सामने, महामाया मंदिर (वार्ड न.पा.नि. रायपुर)
डबरी बंधवा तालाब परिसर, धरसींवा, रायपुर (चंद्रशेखर आजाद वार्ड)
चिरोंजी तालाब परिसर मठपारा, रायपुर (डॉ. विपीन बिहारी सूर वार्ड)
2. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (05 स्थान)
जनता कालोनी कुम्हारे चौक उद्यान, बाल गंगाधर तिलक वार्ड
टीचर्स कालोनी कोटा, रामकृष्ण परमहंस वार्ड
शीतला मंदिर के पीछे, रायपुर माधवराव सप्रे वार्ड
सरोना उद्यान, संत रविदास वार्ड
एकलव्य सरोवर, शहीद चुडामणी नायक वार्ड
3. रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र(05 स्थान)
* वार्ड नं. 02 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इम्पेरियल हाईट्स कबीर नगर)
* वार्ड नं. 10 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड (अशोक स्तंभ कॉलोनी रायपुर)
* वार्ड नं. 11 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड (मडिय़ा तालाब जोन कार्यालय के पीछे)
* वार्ड नं. 51 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी के संकल्प फेस-2 सोसायटी लाभाण्डी)
* वार्ड नं. 52 डॉ. राजेन्द्र नगर (शिव मंदिर परिसर माहात्मा गांधी नगर)
4. रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र (06 स्थान)
* वार्ड नं. 46, सिविल लाईन वार्ड, पंचशील नगर गार्डन
* वार्ड नं. 12, कालीमाता वार्ड, राजीव नगर गार्डन
* वार्ड नं. 47, मदर टेरेसा वार्ड, महाराणा प्रताप गार्डन
* वार्ड नं. 28, हेमु कल्याणी वार्ड, सभ्दावना गार्डन
* वार्ड नं. 13, राजीव गांधी वार्ड, देवेन्द्र सेक्टर 3, सिंधी गुरूद्वारा के सामने
* डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उ.मा. वि. डब्लू.आर.एस. कॉलोनी (वीरांगाना अवन्ती बाई वार्ड)
5. अभनपुर विधानसभा क्षेत्र (08 स्थान)
ग्राम पंचायत सारखी, ग्राम पंचायत पिपरोद, ग्राम पंचायत नवागावं (ल), ग्राम पंचायत रवेली, ग्राम पंचायत खोरपा, ग्राम पंचायत सुन्दरकेरा, ग्राम सेम्हरा (ग्राम पंचायत भोथीडीह) एवं ग्राम पंचायत टेकारी।
6. धरसींवा विधानसभा क्षेत्र (06 स्थान)
ग्राम पंचायत तुलसी (बाराडेरा), ग्राम पंचायत नकटी, ग्राम पंचायत गिरौद (धनेली), ग्राम पंचायत तेंदुआ, ग्राम पंचायत दोंदेरल एवं ग्राम पंचायत अमसेना।
7. आरंग विधानसभा क्षेत्र (07 स्थान)
ग्राम पंचायत देवतिल्दा, ग्राम पंचायत डिघारी, ग्राम पंचायत खम्हरिया, ग्राम पंचायत धमनी, ग्राम पंचायत कलई, ग्राम पंचायत चन्द्रखुरी एवं ग्राम पंचायत नरदहा।
8. बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र (03 स्थान) ग्राम पंचायत टंडवा, ग्राम पंचायत खपरीकला एवं ग्राम पंचायत सरोरा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य रायपुर लोकसभा को सुविधाओं के मामले में देश का अग्रणी क्षेत्र बनाना है। ओपन जिम के माध्यम से आम नागरिक और युवा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और उन्हें नि:शुल्क व्यायाम की सुविधा उनके घर के पास ही उपलब्ध होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.