
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा दुर्ग जिला, रिसाली मंडल एवं मरोड़ा-पुरैना मंडल द्वारा रिसाली स्थित प्रदीप हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है और भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कमलेश हिरवानी एवं ओमप्रकाश रजक, मंत्री रमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम देवांगन, कार्यालय मंत्री नगीना यादव, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, मरोड़ा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल एवं उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा उपस्थित रहे।
इसी प्रकार ओबीसी मोर्चा रिसाली मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, महामंत्री जागेश्वर भाई एवं बलराम यादव तथा मरोड़ा-पुरैना मंडल अध्यक्ष रानू धनकर, महामंत्री मुकेश यादव एवं दिलीप सोनी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। मीडिया प्रभारी राजा यादव एवं आंचल भाई सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों में सकारात्मक संदेश गया और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.