सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रचेगा इतिहास
भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पहली बार एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। आगामी शुक्रवार 10 अप्रैल से रविवार 12 अप्रैल तक इस्पात नगरी भिलाई के 'भिलाई निवास' स्थित साइकिल पोलो ग्राउंड में आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल संचालन और भव्य समापन की पूरी जिम्मेदारी स्वयं सांसद विजय बघेल ने उठाई है। प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी।
-देशभर के 1100 पहलवानों का महासंग्राम
सांसद विजय बघेल के निमंत्रण पर देश के 28 राज्यों और विभिन्न सर्विसेज की टीमों से 1100 से अधिक महिला एवं पुरुष पहलवान भिलाई की धरा पर जुट रहे हैं। खिलाड़ी 120 मेडल और 3 ट्रॉफियों के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन में विशेष रूप से पूर्व सांसद एवं पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (नेताजी) और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (बबलू) अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी और जॉर्जिया के कोच के साथ भारतीय सेवा की टीमें आकर्षण का केंद्र होंगी।
-देश भर से खिलाड़ियों का आगमन शुरू
प्रतियोगिता के लिए टीमों का आगमन शुरू हो गया है। सांसद विजय बघेल के निर्देशों पर खिलाड़ियों के ठहरने और सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अब तक जम्मू से 15 बालक एवं 7 बालिकाएं,झारखंड से 10 बालिकाएं,केरल से 10 बालिकाएं और दिल्ली से 4 बालिकाएं अपना दमखम दिखाने पहुंच चुके हैं।
-आयोजन टीम जुटी तैयारियों में
सांसद विजय बघेल के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी दिलबर यादव, छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, महासचिव प्रशांत राय, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, लक्ष्मण पहलवान, भगवान पहलवान एवं संघ के समस्त पदाधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं।सांसद विजय बघेल ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.