ब्रेकिंग

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में ₹73.43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

32304042026120203whatsappimage2026-04-04at5.26.53pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोटी एवं ग्राम निकुम में विधायक ललित चंद्राकर ने ₹73.43 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं सामुदायिक भवनों जैसे कार्यों से गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और इनसे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
ग्राम अछोटी में हुए प्रमुख कार्य
ग्राम अछोटी में साहू पारा में ₹12 लाख की लागत से डोमशेड निर्माण, मंडी बोर्ड योजना के अंतर्गत ₹17.50 लाख की लागत से व्यावसायिक परिसर निर्माण तथा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत ₹6.50 लाख से सतनाम भवन का निर्माण किया गया। इसके अलावा ₹5.20 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ₹1.50-1.50 लाख की लागत से बोर खनन एवं हैंडपंप स्थापना, ₹3.93 लाख से नाली निर्माण (भूमिपूजन) तथा ₹3.10 लाख से सड़क निर्माण कार्य किए गए।
ग्राम निकुम में विकास कार्य
ग्राम निकुम में ₹2.60 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया गया, वहीं ₹19.60 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच झन्ना दिल्लीवार, जनपद सदस्य बेला यादव, उपसरपंच घनश्याम दिल्लीवार, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री पुराण देशमुख सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की बड़ी भागीदारी रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.