रायपुर

बिरनपुर कांड पर आधारित बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'द बिरनपुर फाइल्स' 3 अप्रैल को होगी रिलीज; बालोद के लाडले पवन गांधी मुख्य भूमिका में

348010420261520221001065491.jpg

-फिल्म के प्रीमियर शो में पहुंचेंगे ईश्वर साहू,योगेश अग्रवाल, मोना सेन सहित दिग्गज
बालोद
।  छत्तीसगढ़ के सिनेमाई इतिहास में एक नई हलचल मचाने के लिए फिल्म 'द बिरनपुर फाइल्स' पूरी तरह तैयार है। साल 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई हृदयविदारक हिंसक घटना और उसके बाद के संघर्षों को जीवंत करती यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को प्रदेश के प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
विधायक ईश्वर साहू के संघर्ष की गाथा ..
यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक पिता के न्याय के लिए किए गए संघर्ष की सच्ची दास्तां है। फिल्म मुख्य रूप से साजा विधानसभा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू के जीवन और उनके बेटे की शहादत के बाद उपजे हालात पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान ने विपरीत परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए न्याय की मशाल को जलाए रखा।
बालोद के बेटे पवन गांधी का शानदार प्रदर्शन ..
फिल्म के लिए सबसे गर्व की बात यह है कि इसमें मुख्य भूमिका बालोद जिले के सुपुत्र और होनहार अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है। पवन गांधी ने अपनी बेमिसाल अदाकारी और मेहनत से ईश्वर साहू के चरित्र की संवेदनशीलता और वीरता को पर्दे पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म उद्योग के जानकारों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए पवन गांधी अपनी एक नई और सशक्त पहचान स्थापित करेंगे। उनकी मेहनत और काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ हो रही है, और यह फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
राजनीतिक व्यक्तित्व एवं समाजसेवी पंकज जैन ने दी शुभकामनाएं ..
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्तित्व एवं समाजसेवी पंकज जैन ने फिल्म की पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हमे गर्व है कि हमारे बालोद जिले के कलाकार अपनी प्रतिभा के दम पर आज पूरे प्रदेश में अपनी धाक जमा रहे हैं। विशेषकर पवन गांधी ने जिस संजीदगी के साथ इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है। बालोद जिला हमेशा से ही ऊर्जावान और 'पावरफुल' कलाकारों की जननी रहा है, जो अपनी माटी की खुशबू को बड़े पर्दे तक पहुँचा रहे हैं। मेरी ओर से फिल्म की सफलता के लिए ढेरों बधाई।"
बालोद के 'पावरफुल' कलाकारों का जलवा ..
फिल्म जगत में बालोद जिले के कलाकारों की अपनी एक विशेष पहचान रही है। उनकी मेहनत, निष्ठा और अभिनय की गहराई उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाती है। 'द बिरनपुर फाइल्स' में भी बालोद की माटी के कलाकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि अवसर मिले, तो वे किसी भी बड़े मंच पर अपना लोहा मनवा सकते हैं।
निर्देशक का दृष्टिकोण और विवाद ..
फिल्म का निर्माण और निर्देशन हेमलाल चतुर्वेदी एवं रमेश कुमार नाग द्वारा किया गया है। निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने बिरनपुर कांड की गंभीरता और सामाजिक समरसता के पहलुओं को बेहद बारीकी से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। अपनी संवेदशनील विषय वस्तु के कारण यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा और विवादों के केंद्र में रही है, जिसने दर्शकों के बीच इसकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
यहाँ देख सकेंगे फिल्म ..
3 अप्रैल से 'द बिरनपुर फाइल्स' प्रदेश के प्रमुख टॉकीजों में देखी जा सकेगी, जिनमें शामिल हैं:
रायपुर: श्याम टॉकीज (प्रीमियर शो सुबह 11 बजे से)
दुर्ग: अप्सरा टॉकीज
कवर्धा: माँ भुवनेश्वरी और रॉयल मॉल
बिलासपुर: 36 मॉल
कोरबा: निहारिका और सिनेवर्ल्ड
अन्य: भाटापारा, कांकेर, रायगढ़ और चांपा के प्रमुख सिनेमाघर।
फिल्म के निर्माताओं ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुँचकर छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी इस सच्ची कहानी और स्थानीय कलाकारों के हुनर को अपना आशीर्वाद दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.