.jpeg)
दुर्ग। सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में चैत्र नवरात्र पर्व एवं मंदिर का चैत्र नवरात्र पर्व एवं मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक बड़े बड़े अयोजन किए गए जिसका लाभ सभी धर्मप्रेमियों को प्रत्यक्ष रूप से मिला। इस वर्ष माता की पालकी दादी रानी सती का मंगलपाठ एवं विवाहित जोड़ों द्वारा संगीतमय सुंदर कांड का विशेष आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने लाभ लिया।
समिति के राजेश शर्मा अधिवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिवस नवमी के अवसर पर प्रातः 7 बजे ज्योति कलश विसर्जन किया गया जिसमें मंदिर में रखी गई 371 ज्योति कलश में से 50 ज्योति कलश में विसर्जन करने बांधा तालाब लाया गया और अन्य कलश को मंदिर पर ही विसर्जन किया गया, नवमी के दिन प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक पूजन किया गया एवं दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के भोग का प्रसाद माता जी को चढ़ाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल, पंचमेवा, पूड़ी, हलवा, मालपुआ, खीर, का भोग विशेष था, सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती, एवं विशेष श्रृंगार किया गया।
.jpeg)
चैत्र नवरात्र पर्व एवं वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में प्रतिदिन 200 कन्या माताओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। सुबह से छोटी छोटी कन्या माता प्रतिदिन की तरह मंदिर आ गए थे जिसमें आज 151 कन्या माताओं को प्रतिदिन की तरह कन्या भोज कराकर सुश्री पायल जैन महिला अध्यक्ष कैट व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा सभी कन्या माताओं को भेट स्वरूप 8 प्रकार के फल, प्लास्टिक डब्बा, पेन, कॉपी का वितरण किया गया।
मंदिर में आचार्य डॉ विक्रांत दुबे एवं आचार्य डॉ आकाश दुबे के सानिध्य में अभिषेक, नवग्रह घट स्थापना एवं अन्य पूजन कार्य मंदिर हुआ एवं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय के सानिध्य में मन्दिर में सभी पूजन कार्य हुए, मंदिर के पूजन एवं ज्योति कलश, नवग्रह पूजन कार्य में प्रज्ञा राहुल शर्मा मुख्य यजमान रहे।
शाम 7 बजे माता जी की 108 दीपो से महाआरती करके 56 भोग प्रसाद वितरण किया गया, इस वर्ष 56 भोग सभी धर्मप्रेमी एवं गंजपारा वासियों द्वारा अपने घरों से बनाकर लाया गया।

सत्तीचौरा में इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व पर मन्दिर की विशेष साज सज्जा की गई है माता जी की मूर्ति का प्रतिदिन श्रृंगार किया जाता है ।
इस वर्ष मंदिर परिसर में लाइट सजावट जय दुर्गा लाइट डेकोरेशन टेंट सजावट- चक्रधारी टेंट हाउस फूल सजावट आकाश फूल सज्जा, भिलाई साउंड म्यूजिक मुन्ना वासनिक द्वारा किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.