दुर्ग। दिल्लीवार कूर्मि समाज के पदाधिकारियों ने रामनवमी के शुभ अवसर पर गजेन्द्र यादव शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात कर इस शुभ पर्व की बधाई दी एंव सौजन्य भेंट कर सामान्य चर्चा में सुभाष नगर दुर्ग स्थित दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय भवन के ऊपर शेड निर्माण की चर्चा की, जिस पर माननीय मंत्री जी ने शेड निर्माण हेतु 15 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की है तथा जल्द ही कूर्मि भवन सुभाष नगर दुर्ग शेड से सुसज्जीत होने का आश्वासन भी दिया है। इसके पूर्व भी मंत्री जी का स्नेह व सहयोग लगातार समाज को प्राप्त होते रहा है। मंत्री जी किसी भी समय समाज के साथ हमेशा खड़े रहते है, इस स्नेह व सहयोग के लिये दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज हमेशा माननीय जी का आभारी रहेगा। इस सौजन्य भेंट में समाज के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र बेलचंदन, महामंत्री ललित देशमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, वरिष्ट अधिवक्ता दीपेन्द्र देशमुख, सहायक मंत्री चुम्मन देशमुख व समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने महोदय जी का आभार व्यक्त किया है। महामंत्री ललित देशमख ने बताया कि माननीय मंत्री जी हमेशा ही दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के साथ समाज के ही व्यक्ति के समान सहयोग हेतु तत्पर रहते है उनको उदारभाव हमेशा समाजहित व मार्गदर्शन समाज के दिशानिर्देशन हेतु रहता है। जिससे कि हमारा समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.