खास खबरें

मवेशियों की जमघट से बढ़ रही दुर्घटनाएं, प्रशासन गंभीर नहीं - डॉ. प्रतीक उमरे

122240320260604541000007985.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने शहर में बढ़ती आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों,चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में आवारा मवेशियों की लगातार बढ़ती जमघट के कारण सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है,जिससे आम नागरिकों,वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट द्वारा समय-समय पर आवारा मवेशियों को हटाने और उनके लिए उचित व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं,इसके बावजूद जिला प्रशासन इस विषय को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आम जनता की जान जोखिम में पड़ रही है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम के समय शहर के मुख्य मार्गों पर मवेशियों की जमघट के कारण यातायात बाधित होता है,जिससे स्कूली बच्चों,कर्मचारियों,व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कई बार दोपहिया वाहन चालक और बुजुर्ग लोग इन मवेशियों की वजह से दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित नजर आ रहा है। डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।साथ ही मवेशी मालिकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए,ताकि इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए,ताकि दुर्ग शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.