खास खबरें

“न रुके, न थके, न झुके” — प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा: सरोज पाण्डेय

316220320261247091001021423.jpg

दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “न रुके, न थके, न झुके” की भावना ही आज भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के सार्वजनिक जीवन को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सरोज पाण्डेय ने कहा कि देश आज एक ऐसे नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है, जिसने भारत के आधुनिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि “एक नेता, एक विजन और एक इतिहास” केवल नारे नहीं, बल्कि युग परिवर्तन की पहचान बन चुके हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों का निरंतर, अविराम और समर्पित सार्वजनिक जीवन पूर्ण कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह केवल दिनों की संख्या नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह उन अनगिनत रातों की कहानी है जब पूरा देश सोया होता था, लेकिन देश का नेतृत्व जागकर काम कर रहा होता था। कई ऐसे निर्णय भी लिए गए जो लोकप्रिय भले न रहे हों, लेकिन देशहित में आवश्यक थे।
सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान भारत ने न सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं सीमाओं पर चुनौतियों के समय भारत ने मजबूती से डटकर सामना किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह नया भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका समर्पण सिखाता है कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि परिश्रम से बनता है। विश्वास शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों से अर्जित होता है और इतिहास संकल्प से रचा जाता है।
अंत में सरोज पाण्डेय ने कहा कि आज हर भारतीय गर्व के साथ कह सकता है कि वह ऐसे नेतृत्व का साक्षी है, जिसने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई पहचान दिलाई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.