
दुर्ग। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व ऋषभ नगर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर उपाश्रय में महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का कुमकुम पूजन एवं पत्रिका लेखन का कार्य विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में ओसवाल पंचायत, सकल जैन समाज सहित जैन समाज के विभिन्न घटक दलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान पूरे वातावरण में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के आह्वान पर शहर के दिगंबर एवं श्वेतांबर समाज के विभिन्न मंदिरों में पत्रिका लेखन के पश्चात आमंत्रण पत्रिका को परमात्मा के चरणों में अर्पित किया गया। इसके बाद समाज के सभी घरों में पत्रिका वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
आज जिन प्रमुख मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई, उनमें आदिनाथ जैन मंदिर गांधी चौक, दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, ऋषभदेव श्वेतांबर मंदिर, शीतलनाथ जैन दिगंबर मंदिर, महावीर जैन दिगंबर मंदिर (स्टेशन रोड), दिगंबर जैन मंदिर पदमनाभपुर एवं आदिनाथ जैन दिगंबर मंदिर जिन कुशल दादाबाड़ी (मालवीय नगर) शामिल हैं। यहां संस्था के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पत्रिका भगवान के चरणों में समर्पित की।
महोत्सव समिति के प्रचार-प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने बताया कि आगामी दिनों में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.