छत्तीसगढ़

धमधा में भाजपा मंडल की बैठक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला की तैयारियों पर चर्चा

61213032026114009whatsappimage2026-03-13at5.07.12pm.jpeg

 

Image after paragraph

धमधा। भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यशाला की रूपरेखा, संगठनात्मक विषयों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यशाला को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, मंडल महामंत्री छगन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, क्षेत्र के पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रूप से सक्रिय होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.