ब्रेकिंग

अफीम खेती मामले पर राजनीति तेज: सरकार ने दिखाई सजगता – सुरेंद्र कौशिक

93712032026115955whatsappimage2026-03-12at5.28.29pm.jpeg

-भूपेश बघेल के खेत पहुंचने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप
दुर्ग।
जिले में सामने आए अवैध अफीम खेती मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस द्वारा दुर्ग भाजपा कार्यालय के घेराव को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मामला सामने आते ही पूरी सजगता के साथ त्वरित कार्रवाई की है।
कौशिक ने कहा कि जैसे ही अवैध अफीम खेती की जानकारी सामने आई, राज्य सरकार ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सक्रिय कर दिया और कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने एक घंटे के भीतर कलेक्टर, पुलिस और संबंधित एजेंसियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई, जो सरकार की गंभीरता और सजगता को दर्शाता है।
भूपेश बघेल के दौरे पर उठाए सवाल ..
जिला भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रशासन इस मामले में पूरी कार्रवाई कर चुका था, तो उसके अगले दिन बघेल कांग्रेस नेताओं के साथ अफीम के खेत में क्यों पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान बनाए गए वीडियो में अफीम के फूल की चोरी और बेचने जैसी बातें सामने आ रही हैं, जिसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए।
कौशिक ने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार कार्रवाई कर चुकी थी और आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, तो कांग्रेस नेताओं का वहां जाना केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह दौरा जांच की दिशा को प्रभावित करने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से किया गया था।
“पांच साल से चल रही थी अफीम की खेती” ..
सुरेंद्र कौशिक ने दावा किया कि मक्का और गेहूं की फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही थी और जांच में यह बात सामने आई है कि यह अवैध खेती पिछले करीब पांच वर्षों से चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मतलब साफ है कि यह गतिविधि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से शुरू हुई और उनके संरक्षण में पनपी।
उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि कांग्रेस शासनकाल में नशे का कारोबार फला-फूला, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मामले की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई की है।
भाजपा ने आरोपी नेता को किया निलंबित ..
कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। आरोप सामने आने के बाद संबंधित भाजपा नेता को तुरंत पार्टी से निलंबित कर दिया गया, जिससे यह संदेश गया कि पार्टी किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं पर भी लगाए आरोप ..
जिला भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी को पहले अपने नेताओं पर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन पार्टी ने उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सब समझ चुकी है और कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कौशिक ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.